Advertisement

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने नगर निगम में किया धरना-प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

कानपुर गुरुवार-
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में आज सुबह 11:00 बजे नगर निगम परिसर में नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

धरने का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

कार्यक्रम संयोजक दीपक खोटे,अजय श्रीवास्तव

धरना-प्रदर्शन के उपरांत समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने नगर आयुक्त का प्रतिनिधित्व कर रहे अपर नगर आयुक्त आवेश खान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सीएम-ग्रिड्स योजना के अव्यवस्थित निर्माण कार्य, जलभराव, जाम सीवर, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, खुले नालों, धूल प्रदूषण, खराब स्ट्रीट लाइटों तथा बढ़ती कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

हाजी फजल महमूद ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण कानपुर की जनता गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है। शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, नालियां जाम हैं, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है तथा सीएम-ग्रिड्स योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों ने आम जनता और व्यापारियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधूरे निर्माण कार्यों, धूल प्रदूषण एवं ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। समाजवादी पार्टी ने सफाई व्यवस्था में ठेकेदारी एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने, सभी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने, सुबह 5 बजे की डिजिटल फेस हाजिरी समाप्त कर 8:30 बजे उपस्थिति सुनिश्चित करने, आकस्मिक मृत्यु पर आश्रित को तत्काल नियुक्ति देने तथा सफाई कर्मचारियों का वेतन महंगाई भत्ते सहित ₹35000 करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त पार्टी ने गंगा प्रदूषण रोकने, शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने तथा जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग रखी। समाजवादी पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

अपर नगर आयुक्त आवेश खान ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा उठाई गई सभी जनसमस्याओं एवं मांगों पर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
धरने मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,पूर्व सांसद राजाराम पाल,पूर्व विधायक सतीश निगम,राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन,राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.नीतेंद्र यादव,डा.कमलेश यादव,सत्यनारायण गहरवार,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,फखरे आलम,रजत मिश्रा,दीपक खोटे,शादाब आलम,के के मिश्रा,सुधांशु मिश्रा,महेश कन्नौजिया,अनूप यादव,विनय गुप्ता,नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर,दुर्गेश यादव,आसिफ क़ादरी,मुमताज मंसूरी,अजय श्रीवास्तव,मुकेश दीक्षित,तुषार श्रीवास्तव,आलोक यादव,नीरज गुप्ता,निहाल यादव,अश्वनी निगम,चंदन कोरी,गुड्डू यादव,जस्वेंद्र निषाद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh