Advertisement

निजीकरण का टेंडर रद्द करने की मांग को लेकर की विशेष बैठक

निजीकरण को लेकर जोनल ऑफिस जोन-6 मरियामपुर में निजीकरण को लेकर बैठक की गई। जिसमें मार्ग प्रकाश, सफाई कर्मचारी एवं अभियंत्रण एवं उद्यान के कर्मचारी भारी संख्या में शामिल होकर निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी कर टेंडर को निरस्त करने की मांग की और 14 मई 2026 को मोतीझील मुख्यालय में विशाल आमसभा में पहुंचने का आवाहन किया।
कर्मचारी नेताओं ने पंपलेट भी बांटा, जिसमें 11 मई से 13 मई तक काला फीता बांध कर विरोध कर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करना है ताकि आम सभा में ज्यादा कर्मचारी पहुंचे।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि संघर्ष समिति के माध्यम से कानपुर के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर प्रकरण में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और पत्र में कहा कि निजीकरण टेंडर सरकार शासन के मंशा के अनुरूप नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री जी आउटसोर्स सेवा निगम बोर्ड का गठन कर कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने की घोषणा कर शासन आदेश जारी कर दिया। इधर नगर निगम प्रशासन प्रदेश में एकलौता नगर निगम है जो सेवा प्रोवाइडर कंपनी को यह व्यवस्था दिया जा रहा है। यदि टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो आगामी विधान सभा चुनाव पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
बैठक में जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, विनोद रावत, अजीत बाघमार, मुन्ना हजारिया, कमरुद्दीन, उस्मान अली, मनी लाल भारती, धीरज गुप्ता, मुकेश वाल्मीकि, देवीदिन भाऊ, किशोर कुमार, हरिशंकर शुक्ला, युसूफ अली, नीलू निगम आदि लोग सैकड़ों कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh