Advertisement

महिला ने डायल किया 112 बोलि, नहीं हुई साफ सीवर लाइन तो तीन मंज़िल से कूदकर दें देंगे जान

कानपुर

 

कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां के विराटनगर में एक महिला ने घर की तीसरी मंजिल से कूद कर जान देने की दी झूठी सूचना 112 पर । इस दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। महिला का आरोप है कि आठ महीने से सीवर लाइन चोक होने के बाद अधिकारी बनवाने के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
अहिरवां के विराट नगर के रहने वाले सुनील पांडे प्राइवेट कर्मी है। उनकी पत्नी प्रतिभा पांडे ने बताया कि दो महीने से घर के बाहर पड़ी सीवर लाइन चोक पड़ी हुई है। जिससे घरों में गंदा पानी अंदर जा रहा और सड़क पर फैला हुआ है। ऐसे ही मोहल्ले के अन्य लोग भी इसी समस्या से परेशान है। प्रतिभा का आरोप है कि दो महीने से लगातार अधिकारियों से शिकायत के बाद वह आश्वासन दे रहे है, जबकि सीवर लाइन बनवाने की सुन नहीं रहे है। जिससे नाराज होकर शुक्रवार को उन्होंने घर की तीसरी मंजिल से कूदने की झूठी सूचना 112 पर पुलिस को दी, इस दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। जेई प्रदीप मौर्य ने बताया कि पाइप घर के बाहर रखवा दिया गया है। शनिवार को सीवर की समस्या का समाधान किया जाएगा।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh