Advertisement

शिवालय के होजरी व्यापारी की उसके ही दोस्त ने कर दी हत्या

कानपुर

फीलखाना थाना क्षेत्र में एक 40 साल के व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे मृतक को उसका जानने वाला विशाल दुकान से अपने साथ ले गया था। दोनों करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक मकान तक पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कुछ देर बाद व्यक्ति घायल हालत में मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि घटना के बाद आरोपी विशाल मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों की आसपास ही दुकानें हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए एडीसीपी ईस्ट के नेतृत्व में चार टीमें बनाई गई हैं और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh