Advertisement

मनोरमा एजुकेशन सेन्टर के बच्चों ने मातृ दिवस पर मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करी

कानपुर के गोविन्द नगर स्थित मनोरमा एजुकेशन सेन्टर में शनिवार को संगम गैलेक्सी में मातृ दिवस का आयोजन किया गया माँ की महिमा को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है इसी भाव को अभिव्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। माताओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जैसे कि रैम्प वॉक, डाँस,फन गेम्स एक्टीविटीज आदि। वही स्कूल के बच्चों ने माताओं के सामने डांस व स्पीच के माध्यम से शानदार प्रस्तुति की जिससे सभी लोग भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या भक्ति जुनेजा ने बताया कि माँ बच्चों का रिश्ता बहुत ही अटूट होता है उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है तथा कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागी माताओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर अंकित सिंह,प्रबंधक अमित सिंह सहित शिक्षकगण एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।

रजत तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh