जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक ) की समीक्षा बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सूर्य लोक गेस्ट हाउस दामोदर नगर बर्रा बाईपास में हुई, जिसमे मुख्य अतिथि अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” सदस्य विधान परिषद व पूर्व सांसद रहे। समीक्षा बैठक में सर्व समाज को जोड़कर जिले स्तर पर जनता दल लोकतांत्रिक को और मजबूत करने के गुरुमंत्र गोपाल जी द्वारा दिए गए। अक्षय प्रताप गोपाल जी द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अपने प्रत्याशी मजबूती के साथ उतरेगी और सर्व समाज को जोड़कर अपनी जीत पक्की करेंगे, कार्यक्रम संयोजक शाश्वत प्रताप सिंह व देव राज सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इसके उपरांत पार्टी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गयी, जिसमे अनिकेत अवस्थी जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ )(कार्यकारिणी)हिमांशु पाल को जिला प्रधान महासचिव पवन शुक्ला को उपाध्यक्षयतिन जुनेजा मयंक अवस्थी -जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला को जिला सचिव
भवनेश मिश्रा को जिला सचिव मुकुंद शाही को जिला महासचिव सोम सिंह सेंगर,दिव्यांश मिश्रा, संतोष सिंह भदौरिया को जिला उपसचिव पद मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कानपुर मंडल के संरक्षक अमित कुमार सिंह नीतू जिला अध्यक्ष दर्पण सिंह भदौरिया प्रदेश युवा अध्यक्ष बलबीर सिंह,अभिनव सिंह,आकाश सिंह, ठाकुर सूरज सिंह , प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















