Advertisement

कानपुर विकास प्राधिकरण यूनियन कार्यालय में प्रगतिशील कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न हुई

 

कानपुर विकास प्राधिकरण के मोतीझील यूनियन कार्यालय के तृतीय तल में प्रगतिशील कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवाकांत मान पाण्डेय का. अध्य्क्ष राकेश रावत एव टी यू सी सी ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अकेला एवं राष्ट्रीय महामंत्री एस पी तिवारी , अकेला के नेतृत्व में संगठन के विस्तार की बैठक की गई उसमें निर्णय लिया गया कि पूरे शहर में श्रमिक असंगठित मजदूरों के लिए जागरूक अभियान चलाया जाएगा, उनकी योजनाओं को लागू करने के लिए संघर्ष किया जाएगा, फोल्डिंग बैनर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा, जिसमें केंद्र की सरकार की योजनाओं का विवरण एवं राज्य की सरकार की योजनाओं का विवरण होगा। इसी क्रम में टी यू सी सी के कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत द्वारा सभी सम्मानित लोगों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। और उनको विश्वास दिलाया की समस्त श्रमिक और संगठित श्रमिकों के लिए संघर्ष करेंगे। उनके हितों के लिए रात दिन मेहनत करेंगे। उनके हितों को ईमानदारी से उन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एस पी तिवारी मंडल महामंत्री दिनेश सिंह भोले अरविंद शुक्ला सौरभ तिवारी आदि सम्मानित लोग मौजूद थे

के.के. साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh