Advertisement

“एक शाम,मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन हुआ

 

कानपुर,हौंसलो की उड़ान फाउंडेशन द्वारा एक शाम,मां के नाम मदर्स डे विशेष कार्यक्रम का हरिहर नाथ शास्त्री स्मारक भवन,खलासी लाइन में भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन अध्यक्षा राखी गुप्ता एवं संस्थापक डॉ ओजस्व गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। ऑर्गनाइजर में अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा कानपुर शाखा रही वही कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक माताओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन कानपुर के सबसे बड़े मदर्स डे समारोहों में से एक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राम कली गुप्ता,किशोरी देवी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि शशि गुप्ता, सुधा गुप्ता,आनंद लता गुप्ता रही। कार्यक्रम में माताओं एवं बच्चों के लिए अनेक सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में मदर-चाइल्ड रैंप वॉक,डांस परफॉर्मेंस,फन गेम्स,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,ओपन माइक,केक कटिंग समारोह,सम्मान समारोह,फोटो एवं रील मेकिंग रहा। वही विशेष आकर्षण के रूप में प्रगति शर्मा द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई वही सभी उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के विभिन्न श्रेणियों में माताओं को सम्मानित किया गया,जिनमें सुपर मॉम,इंस्पायरिंग मॉम,स्टाइलिश मॉम,बेस्ट मदर-चाइल्ड बॉन्ड सहित कई विशेष सम्मान शामिल रहे। अध्यक्षा राखी गुप्ता ने कहा कि माँ बच्चों का रिश्ता बहुत ही अटूट होता है और उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। इस अवसर पर डॉ. ओजस्व गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा सभी अतिथियों,प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को सम्मान एवं खुशी के विशेष पल प्रदान करना था,जिसमें संस्था पूर्णतः सफल रही। इस आयोजन में सहयोगी संस्थाओं में अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा-कानपुर शाखा,आवर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन,उन्नति सेवा संस्थान का पूरा सहयोग मिला। इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता,आदित्य पोद्दार,मथुरा प्रसाद गुप्ता,हरि हर नाथ गुप्ता,दिनेश चंद्र पोरवाल,मनोज यादव (राजा भैया),डॉ भगवान दास,दिनेश वार्ष्णेय,मदन लाल भाटिया,नर्सिंग गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

रजत तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh