Advertisement

पुलिस की वर्दी पहनकर करते थे लूट और चोरी, कानपुर पुलिस ने दबोचे दो शातिर

 

कानपुर और प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराने और लूट-चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर बदमाशों को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी कन्नौज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये लोग पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को रोकते थे, खुद को पुलिसकर्मी बताते थे और फिर डराकर उनसे लूटपाट करते थे।

बताया जा रहा है कि 1 मई 2026 को थाना कलेक्टरगंज में इसी तरह की एक घटना की एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और घंटाघर रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूमते दिखाई दिए। इसके बाद कलेक्टरगंज पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh