Advertisement

“जय जवान, जय किसान” से आगे बढ़ती खुशहाली की नई तस्वीर

“जय जवान, जय किसान” का नारा भले ही वर्षों पुराना हो, लेकिन इसकी असली तस्वीर आज देश के गांवों में साफ दिखाई देती है।
भारत की पहचान माने जाने वाले किसानों के चेहरों पर अब वह मुस्कान लौट रही है, जो कभी संघर्ष और परेशानियों के बीच कहीं खो जाती थी।
इस बदलती तस्वीर के पीछे केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का बड़ा योगदान है। इन्हीं में शामिल हैं नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की सड़क विकास परियोजनाएं, जिन्होंने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने का काम किया है। साथ ही, इन परियोजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में टोल प्लाजा और हाईवे ऑपरेटिंग एजेंसियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
बेहतर सड़कें और मजबूत कनेक्टिविटी ने किसानों की जिंदगी को आसान बनाया है। पहले जहां खराब रास्तों और लंबी दूरी के कारण किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब बेहतर सड़क, सुरक्षित सफर और सुविधाओं ने उनकी राह आसान कर दी है।
इन परियोजनाओं का असर सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहा। गांवों में बच्चों की पढ़ाई पर पड़ने वाली रुकावटें कम हुईं, लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचने की सुविधा मिली और रोजगार के नए अवसर भी बढ़े हैं।
एक समय ऐसा था जब सड़क संपर्क की कमी के कारण गांवों में जरूरी सेवाएं भी समय पर नहीं पहुंच पाती थीं। शादी-विवाह जैसे पारिवारिक आयोजनों में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।
इस खुशहाली का बड़ा श्रेय राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को जाता है, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़कर विकास के नए रास्ते खोले हैं। आज सैकड़ों गांव सीधे हाईवे नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है।
इस बदलाव की सबसे बड़ी उदाहरण कानपुर से फतेहपुर होते हुए प्रयागराज तक जाने वाला NH-19 है।
इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण इलाकों में अब विकास और खुशहाली साफ दिखाई देती है। किसान अब सब्जियां, फूल और अनाज की खेती को बड़े स्तर पर मंडियों तक पहुंचा पा रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है।
स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि इस परियोजना ने सिर्फ किसानों का जीवन आसान नहीं बनाया, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं। सड़क निर्माण और उससे जुड़े विकास कार्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति दी है।
आज NH-19 सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, किसान कल्याण और नए भारत की बदलती तस्वीर का प्रतीक बन चुका है, जहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और गांवों की खुशहाली साथ-साथ आगे बढ़ रही है।

आमिर सोलंकी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh