अपने लिए तो दुनिया में हर व्यक्ति जीवन जीता है जो जीवन में दूसरे के स्वास्थ्य का लाभ देने के लिए जिया जाये उसका अपना ही आनंद होता है ऐसी ही सोच रखने वाले समाज सेवी बलराम सिंह ने आज अपना अवतरण दिवस समारोह अपने निवास स्थान पर नि शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाया। इस बाबत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जनप्रतिनिधि व निवर्तमान महामंत्री राकेश तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बलराम सिंह ने आज स्वास्थ्य शिविर लगाकर एक अच्छा संदेश दिया है। गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों के ब्लड प्रेशर,सुगर, थाइराइड , आंख व महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी शिविर में हजारों लोगो ने शिरकत किया। इस बाबत बलराम सिंह ने कहा कि अगर ईश्वर ने आपको सम्पन्न बनाया है तो हमेशा मदद करनी चाहिए। लाल मोती चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में ब्लड शिविर का भी आयोजन किया गया। जिस व्यक्ति का वजन 45 किलो से ज्यादा हो वह रक्त दान कर सकता है। जिसके हीमोग्लोबिन 12% से अधिक हो वह ब्लड डोनेट कर सकता है। एक बार रक्तदान करने के बाद तीन माह बाद आप फिर से ब्लड डोनेट कर सकते हैं। ब्लड डोनेट करने से आप कैंसर व हार्ट अटैक से बच सकते हैं। अवतरण दिवस पर आये सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर अवतरण दिवस पर माल्यार्पण कर अभिनन्दन कर बधाई दिया व लम्बी उम्र की कामना किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरूण चैतन्य पुरी महराज, राकेश तिवारी,अशोक त्रिवेदी, कमल सिंह यादव, मनीष पांडे,आर पी सिंह, अशोक त्रिवेदी, हरदीप सिंह सहगल, आदि लोग मौजूद रहे।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















