मंगलवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की एक सभा आर एन पैलेस जूही बसंती नगर कानपुर में हुई। सभा की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कछल ने की। सभा का संचालन जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने किया।
सभा में प्रमुख रूप से ऑनलाइन ट्रेडिंग में सरकारी कर्मचारियों की भाँति व्यापार को स्वास्थ्य बीमा व दुकान चलने पर एक करोड़ का बीमा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चैरमैन सुबोध चोपड़ा ने व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करने का संकल्प दोहराया और प्रशासन को आग्रह किया जीएसटी विभाग खाद विभाग बिजली बिभाग को व्यापारियों से संतुलन बनाने का प्रयास करें*
जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने कहा सी एम ग्रिड योजना तहत हो रहे कार्यों में विलंब के कारण खुदी सड़कें धूल आदि से व्यापार नहीं हो पा रहा है जो की चिंता जनक है
कानपुर युवा उद्योग व्यापार अध्यक्ष आयुष द्विवेदी ने नौ मीटर से कम चौड़ी सड़कों के किनारे भवनों के नव निर्माण के लिए नक्शा न पास होना अत्यंत कष्टदायी है जिससे पुरानी इमारतों को बनाना मुश्किल हो गया जबकि कानपुर नगर का मुख्य थोक बाजार गलियों में ये ही है
महामंत्री अनूप तिवारी ने संगठन के विस्तार करने के लिए अपने विचार रखे महामंत्री मुहम्मद कलीम ने परेड मैदान में व्यापारियों को बेदख़ली मामले को उठाया
प्रांतीय अध्यक्ष सभी वक्ताओं से समस्याओं को हल करने के लिए प्रदेश स्तर पर अधिकारियों से वार्ता कर समाप्त कराने का वादा किया
अपने उद्बोधन में ऑनलाइन ट्रेडिंग से स्थानीय व्यापार की कगार पर पहुँच गया इसके लिए सभी व्यापारी संघर्ष करने को तैयार हैं। प्रांतीय अध्यक्ष ने सरकारी कर्मचारियों की भाँति व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलना चाहिए और किसी व्यापारी की दुकान जलने पर कम से कम 1 करोड़ का बीमा राशि मिलने चाहिए,क्योंकि व्यापारी अवैतनिक कलेक्टर का कार्य करता हैं है और सरकार को टैक्स वसूल कर देता हैं
सभा में प्रमुख रूप से मनोज तिवारी, यशपाल सिंह भदौरिया, मो अज़ीम , मनीष द्विवेदी,सुरेश अग्रवाल, अंशु बाजपेई, राजीव अवस्थी, मुन्ना कुरैशी, विजय अवस्थी,गौरव निगम, अवधेश शुक्ला, राजेश चौहान,विनीत सिंह,दीपक शुक्ला,शैलेन्द्र शुक्ला,रिंकू भाई, मनी त्रिवेदी फैसल आसिफ़, नितिन श्रीवास्तव, ज्ञानू राठौड़,मो शाहिद,वसीक अहमद हिमांशु सैनी आदि मौजूद रहे
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















