Advertisement

भार्गव स्टेट स्थित एलआईसी शाखा में एजेंट एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

कानपुर नगर। सिविल लाइंस भार्गव स्टेट स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम सीएबी 1 शाखा में एजेंट एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चार पदों के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर 63 वोट पाकर राजेंद्र कुमार पांडे ने अपने प्रतिद्वंदी एस.पी. जायसवाल से जीत दर्ज की, तो वही प्रदीप कुमार वैश्य ने 68 वोट हासिल कर एम.ए. सिद्दीकी से विजय प्राप्त की। कोषाध्यक्ष कपिल देव द्विवेदी 65 वोट पाकर चुने गए तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर आलोक शुक्ला को हराकर राज दीपक ने 60 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। चारो पदों पर विजयी प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं चुनाव आयुक्त अनिल वर्मा जय आनंद सिंह विनय कुमार त्रिपाठी, ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर आर के चतुर्वेदी, उपेंद्र कुमार त्रिवेदी, देवेश तिवारी, विद्या सागर गुप्ता, तेजभान सिंह, राम प्रताप पाल, विनय वर्मा, समेत अन्य अभिकर्ता उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh