Advertisement

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा..

 

कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल्याणपुर थाना पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को निगरानी में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी कर देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वहीं इस पूरे मामले में फरार आरोपी अली की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

कल्याणपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित टीमों ने इलाके में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों विमल गौतम और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं तीन बाल अपचारियों को भी निगरानी में लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रात के समय बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने कल्याणपुर और रावतपुर क्षेत्र में हुई कई चोरियों की बात कबूल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी अली की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh