Advertisement

लोकप्रिय रेसलर “द ग्रेट खली” ने किया 99 कॉर्नर के तीन आउटलेट्स का उद्घाटन

कानपुर नगर। 99 कॉर्नर के तीन आउटलेट्स का उद्घाटन लोकप्रिय रेसलर “द ग्रेट खली” द्वारा फीता काटकर किया गया। इस आउटलेट्स के बारे में बात करते हुए संचालक अभिषेक दुबे ने बताया कि 99 स्टोर के नाम से खाने के इस आउटलेट में लोगों को चावल के साथ विभिन्न तरह की डिशेस परोसी जाती हैं, जो कि लोगों में काफी लोकप्रिय हैं आज हमारे तीन प्रतिष्ठान बिरहाना रोड, स्वरूप नगर एवं काकादेव के आउटलेट का उद्घाटन मशहूर ‘रेसलर द ग्रेट खली’ ने किया है, जिससे कि हमारे साथ ही समस्त कानपुरवासी भी गौरांवित महसूस कर रहे हैं, ‘रेसलर द ग्रेट खली’ ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं संचालकों के साथ हैं बहुत ही जल्द इनके आउटलेट्स की संख्या बढ़ जाए। पुष्कर द्विवेदी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh