Advertisement

गौ रक्षार्थ गविष्ठी यात्रा का आगमन कल

गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के अंतर्गत चल रही गविष्ठी यात्रा के आयोजक मंडल द्वारा प्रेस वार्ता तिवारी स्वीट्स बिरहाना रोड में आयोजित की गई। इसमें जिला संयोजक अजय कुमार मिश्रा एवं विधान सभा संयोजक सचिन दीक्षित, अंश पांडे, मदन भाटिया, विमल शास्त्री, गणेश्वरानंद, कुलदीप तिवारी, विनीत मिश्रा, हरि त्रिपाठी, कन्हैया द्विवेदी,अनुज मिश्रा, राजीव अग्निहोत्री, मोहन शुक्ला, मंडल संयोजक एवं महाराजश्री की कोर कमेटी के सदस्य शेषनारायण त्रिवेदी (पप्पू भैया) उपस्थित रहे ।
कानपुर संयोजक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आगामी 31 मई को कानपुर नगर सीमा में घाटमपुर से प्रवेश करेंगे तत्पश्चात महाराज जी टीकेश्वर महादेव मंदिर महाराजपुर से कैंट क्षेत्र से त्रिमूर्ति मंदिर से कृष्णा नगर गेट स्थित हनुमान मंदिर से रामेश्वरम धाम मंदिर के ब्लॉक किदवई नगर मंदिर से सिद्धेश्वर मंदिर बर्रा-8 जाएंगे ।
महाराज जी की सभा चंद्रिका देवी चौराहा स्थित चंद्रिका देवी मंदिर सीसामऊ विधानसभा में विशाल जनमानस को गौ माता राष्ट्र माता घोषित और एवं गौहत्या पूर्ण रूप से बंद होने का आह्वान करेंगे।
महाराज जी के साथ उनके पारिकर श्री देव नगर धर्मशाला देवनगर में प्रवास करेंगे तथा प्रेस वार्ता करेंगे।
शंकराचार्य जी 1 जून 2026 को कानपुर नगर की सीमा में प्रातः 8:00 बजे आर्य नगर विधानसभा के सुप्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर में सभा को संबोधित करने के पश्चात गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क सर्वोदय नगर से कल्याणपुर विधानसभा के विकास नगर के उद्यान बिहार गेट नंबर 3 से शंकराचार्य मठ दंडी आश्रम आजाद नगर से गंगा बैराज से बिठूर चुंगी होते हुए बिल्हौर विधानसभा के शिवराजपुर क्षेत्र में ब्रह्मेश्वर मंदिर पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
राधे वाटिका शिवराजपुर में उनका रात्रि प्रवास रहेगा। अगले दिन 2 जून को कानपुर मंडल के आगे के जिलों में गौ रक्षा यात्रा करेंगे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh