पवित्र गंगा नदी का आज के दिन धरती पर अवतरण लिया था,उसी अवसर पर आज मां गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में आज सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने सिद्ध नाथ घाट के पास भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस बाबत स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने कहा कि आज के दिन गंगा स्नान कर दान करने से श्रद्धालु को अपार लाभ होता है, आज इस अवसर पर भजन संध्या, हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राजा भागीरथ की तपस्या से आज के दिन शिव की जटा से गंगा धरती पर अवतरण हुआ था। आज के दिन दान करना अति उत्तम माना जाता है। हिन्दू धर्म में दान, पुण्य का विशेष महत्व है। इस गंगा महोत्सव के अवसर पर विनोद गुप्ता, राकेश तिवारी, रधुनंदन सिंह भदौरिया, दिलीप राजपूत, भानू प्रकाश शुक्ला, राजीव मिश्रा सहित हजारों लोगों ने मां गंगा के दर्शन करके प्रसाद ग्रहण किया।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















