कानपुर
सरसौल। महाराजपुर के पुरवामीर स्थित परीक्षा केंद्र में एसएससी जीडी की परीक्षा निरस्त होने के बाद छात्रों ने हंगामा किया। हाईवे जाम कर केंद्र में तोडफोड की।पुलिस ने हाइवे से छात्रों को हटाया तो केंद्र में तोड़फोड़ करने लगे। एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता व एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थियों को समझाया।तब जाकर परीक्षार्थी वहां से निकले।
महाराजपुर के पुरवामीर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर परीक्षा केंद्र में सोमवार को एसएससी जीडी की परीक्षा निरस्त होने के बाद छात्र आक्रोशित हो गए।दोपहर एक से दो व शाम को साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा होनी थी।केंद्र में व्यवस्था 399 परीक्षार्थियों की है,जबकि 819 छात्रों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए।अधिक संख्या में छात्रों के होने की जानकारी पर अव्यवस्था मच गई।पहले तो सभी छात्रों को समायोजित करने की कोशिश की गई लेकिन वो हो न सकी। बाद में परीक्षा एजेंसी की तरफ से छात्रों को जानकारी दी गई कि दोनो पालियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।जानकारी मिलते ही छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया।केंद्र के बाहर व हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर तोड़फोड़ भी की।केंद्र की खिड़की के सीसे भी तोड़े। पुलिस ने छात्रों को हाईवे से खदेड़ा तो सभी कालेज के बाहर एकत्रित होकर हंगामा करने लगे।डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता , एडीसीपी शिवा सिंह ने छात्र – छात्राओं से बातचीत कर उनको समझाया।उनके हित में सभी जरूरी कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।छात्रों की मांग थी कि आने – जाने का खर्च उनको दिलाया जाए।लगभग पांच घंटे के हंगामे के बाद परीक्षार्थी शांत हुए और अपने घरों
मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















