Advertisement

अवैध खनन के विरोध पर घर पर हमला, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन के विरोध पर दबंगों द्वारा शिकायतकर्ता के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। भारतीय दलित पैंथर*के प्रदेश अध्यक्ष धनीराम बौद्ध के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में आरोप है कि 16 मई को अवैध खनन की शिकायत के बाद 17 मई की रात दबंगों ने शिकायतकर्ता अतुल सिंह के घर पर हमला कर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग की। संगठन ने आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, अवैध खनन पर रोक और ग्राम समाज की भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज होगा। पुलिस ने जांच की बात कही है।
इस मौके पर शिव प्रसाद बौद्ध, हरीओम खन्ना, नीरज कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh