कानपुर। पंडित शिव गोविन्द मिश्र आर्य नगर इण्टर कालेज में माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) कि बैठक हुई जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई आने वाली 30/5/2026 को संगठन के द्वारा होने वाले रिटायरमेन्ट कर्मचारी श्री बाबू लाल कुशवाहा का बड़ी धूमधाम कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया इसी क्रम में लल्लू प्रसाद इण्टर कॉलेज मॉल रोड़ के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि को कानपुर नगर की जनपदीय कार्यकारिणी में _कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया जिसमें आपकी संगठन के प्रति समर्पण एवं सेवाभाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा विचार विमर्श के उपरान्त पूर्ण सहमति से आपको कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया जाता है संगठन को आपसे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है आपकी लगनशीलता एवं ईमानदारी से संगठन को नये मुकाम पर पहुंचाएंगे संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों में जोश उल्लास देखने को मिला और जैसे पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि के मित्रों रिश्तेदारों को पता चला फोन द्वारा मैसेज द्वारा जिसके पास जो सुविधा मिली वैसे ही वाल्मीकि को बधाई देने का ताता लग गया जितेन्द्र ने सभी को धन्यवाद देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का अवशासन दिया।


















