Advertisement

देशबंधु तिवारी ने अधिवक्ताओं को पिलाया शरबत

कानपुर बार एसोसिएशन हाल के सामने द लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद प्रत्याशी देशबंधु तिवारी के नेतृत्व में शरबत वितरण कार्यक्रम उत्साह एवं समर्पण भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ता एवं वादकारियों ने गर्मी से परेशान होकर निजात पाने के लिए शरबत पीकर राहत की सांस ली और आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए महामंत्री पद के प्रत्याशी देशबंधु तिवारी को अग्रिम शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नवीन मिश्रा,वी. के. मिश्रा, राजेश वर्मा, राजेश चौधरी,विनोद यादव, प्रमोद भदौरिया, अरुण नेता, मयंक सैनी, नारायण बाजपेई,रवि शंकर बाजपेई, हर्ष राज शुक्ला, कुलदीप यादव अधिवक्ता साथियों सहित देशबंधु तिवारी एडवोकेट ने शरबत वितरण कराया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh