Advertisement

डीआईओएस कानपुर के खिलाफ शिक्षक संगठनों का लखनऊ में सांकेतिक उपवास, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। पूर्व में दिए गए नोटिस के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र दीक्षित एवं माध्यमिक शिक्षणेत्तर ऐसोसिएशन के महामंत्री शिव बहादुर यादव ने जनपद कानपुर नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ संतोष कुमार राय के विरुद्ध 18 सूत्री मांग पत्र को लेकर शिक्षा निदेशालय लखनऊ स्थित कार्यालय पर अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारी के साथ सांकेतिक उपवास किया तथा पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक ( माध्यमिक )द्वारा किए गए अवैधानिक कार्यों तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर डॉक्टर संतोष कुमार राय द्वारा अनियमित कार्यों का संकलित ज्ञापन लखनऊ प्रशासन के माध्यम से  मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार एवं शिक्षा राज्य मंत्री (माध्यमिक शिक्षा)को संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत किया अंत में सभी ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन शिक्षा निदेशक माध्यमिक को प्रेषित कराया संगठन के संयुक्त तत्वाधान में उपवास स्थल पर 21 सदस्यीय शिस्ट मंडल ने भाग लिया भाग लेने वालों में मुख्य रूप श्री दीक्षित के अलावा शिव बहादुर यादव ,सुबोध कटियार , पंकज कुमार वर्मा पंडित जितेंद्र वाल्मीकि ,उमेश चंद, अजय सिंह यादव ,जगदेव प्रसाद, रामबली ,सुबोध कुमार शर्मा सुरेश कुमार, अनन्त स्वरूप सुनीतकुमार शर्मा,सुनील कुमार कश्यप,राजकुमार शुक्ला ,पवन त्रिपाठी,बाबूलाल,मनोज,अंकित कश्यप,अनिल कुमार,अखिलेश कुमार,अवधेश श्रीवास्तव,इत्यादि लोग मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh