Advertisement

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर करते थे करोड़ों की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर के रावतपुर थाना पुलिस और साइबर टीम पश्चिम जोन ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सुमित कश्यप और नवीन श्रीवास्तव हैं।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग और IPO में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देते थे। इसके बाद लोगों से निवेश के नाम पर पैसे ठग लेते थे।

जांच में पता चला है कि आरोपियों से जुड़े 5 बैंक खातों में करीब 14 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले हैं। वहीं एनसीआरपी पोर्टल पर इनके खिलाफ 12 शिकायतें भी दर्ज मिली हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराकर साइबर ठगी से आए पैसों को निकालने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने इनके पास से मिले मोबाइल और दूसरे डिजिटल साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh