Advertisement

मानव एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल.पी. सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

 

मैनपुरी, तारापुर: मानव एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल.पी. सिंह ने मैनपुरी जिले के तारापुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया।
यह टूर्नामेंट स्वर्गीय ठाकुर सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं स्वर्गीय ठाकुर बृजेंद्र प्रताप सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक निहाल मेडिकल स्टोर के अनूप गौर एवं गोपाल गौर हैं।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि एल.पी. सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को नशे और गलत संगत से दूर रखते हैं। स्वर्गीय ठाकुर सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं ठाकुर बृजेंद्र प्रताप सिंह जी हमेशा युवाओं और खेलों को बढ़ावा देते थे। उनकी स्मृति में यह आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
आयोजक अनूप गौर एवं गोपाल गौर ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देना और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
इस मौके पर गांव के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh