कानपुर नगर। सभी को पता है कि प्रचंड गर्मी का समय जून का समय पुरुषोत्तम महीना चल रहा है। ऐसे में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है क्योंकि जल ही जीवन है। इन्हीं लाइनों को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन जिला कानपुर द्वारा पी रोड स्थित रेमंड शॉप पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के जिला अध्यक्ष धनपत जैन महिला जिला अध्यक्ष एकता महेश्वरी ने बताया कि शरबत बांटने का उद्देश्य यही होता है कि इस मौसम में मीठा पानी सभी को सेवा भाव से दिया जा सके। 1,000 लीटर शरबत, अंगोछे, हाथ के पंखे बांटे गए। इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी सहित सदस्यों ने भी सेवा करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी को पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया। प्रमुख पदाधिकारी में धनपत जैन, एकता महेश्वरी, अंजू अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आदित्य पोद्दार, अनूप गुप्ता,गिरधर महेश्वरी, नरेंद्र ओमर,सौरभ गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुनैना, साक्षी जैन, जयश्री गोयनका, विनीता अग्रवाल उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















