Advertisement

दलित उत्थान महासमिति उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष ने लगाई न्याय की गुहार

 

कानपुर नगर में चंद्र नगर जवाहर नगर स्थित एक पुरीक्षक किरायेदार ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। अनुसार 107/17 चंद्र नगर जवाहर नगर निवासी सर्वेशर्वेश कुमार कुरील ने बताया कि वह पिछले लगभग 90 वर्षों से अपने परिवार सहित उक्त मकान में रह रहे है। उनके अनुसार उनके पिता, दादा एवं माता भी इसी मकान में रहते थे और वर्तमान में वह वहीं पर निवास कर रहे है और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर से संबंधित कार्यालय का संचालन भी कर रहे हैं।

सर्वेश कुमार कुरील का कहना है कि मकान के मूल मालिक विष्णु दयाल मिश्रा का निधन हो चुका है। उनके बाद उनके पुत्र सुरेश चंद्र मिश्रा सहित परिवार के अन्य सदस्य व भूमाफिया से मिलकर मकान को खाली कराने को लेकर धमकी देते हुए मकान खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है
उन्होंने आरोप लगाया कि मकान के मामले को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है जिसका कि किराया कोर्ट में जमा हो रहा है व कानपुर नगर निगम में पंचशाला में भी उनके पूर्वजों का नाम दर्ज है। इसके बावजूद उन पर दबाव बनाया जा रहा है। सर्वेश कुमार कुरील ने कहा कि यदि उन्हें या उनके परिवार को किसी प्रकार की हानि पहुँचती है तो उसकी जिम्मेदारी उस समय मकान में मौजूद संबंधित पक्ष की होगी।

के.के. साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh