Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर गुरुद्वारा लाजपत नगर में विशेष अरदास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा (विक्की) ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर कानपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, लाजपत नगर में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु विशेष अरदास का आयोजन किया गया। संगत ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास कर वाहेगुरु जी से प्रार्थना की कि वे मुख्यमंत्री जी को निरंतर नई ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करें, जिससे वे इसी प्रकार समाज और प्रदेश की सेवा करते रहें।

अरदास उपरांत उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के वर्तमान उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा (विक्की) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस प्रदेश की जनता सभी वर्गों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से मुख्यमंत्री आवास पर नियमित रूप से कीर्तन दरबार का आयोजन होता आ रहा है। मुख्यमंत्री जी हर बार संगत के साथ पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण करते हैं। कीर्तन दरबार के दौरान वे पूर्ण श्रद्धा के साथ पगड़ी धारण कर गुरु महाराज जी की सवारी को अपने सिर पर रखकर कार्यक्रम स्थल तक लेकर जाते हैं तथा कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पुनः उसी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ गुरुद्वारे के लिए विदा करते हैं।

सरदार छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी व्यस्ततम कार्यक्रमों के बावजूद लगभग ढाई से तीन घंटे तक गुरु महाराज की हजूरी में बैठकर कीर्तन श्रवण करते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि यदि सिख पंथ न होता तो भारत का इतिहास कुछ और ही होता। यह कथन उनके सिख समाज के प्रति सम्मान और श्रद्धा को दर्शाता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. मनप्रीत सिंह भट्टी, गगनदीप सिंह, गगन सोनी, संदीप छाबड़ा, नरेंद्र सिंह ,रिम्पी बिंद्रा बाबा, जसमीत सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh