Advertisement

कृष्णम ग्रुप की शिमला में रही धूम

कानपुर। हुनर और समर्पण हो तो उम्र और सीमाएं मायने नहीं रखतीं। इसे सच कर दिखाया है कानपुर के जाने-माने कोरियोग्राफर, निर्देशक और कृष्णम डांस ग्रुप के डायरेक्टर विपिन निगम ने।
विपिन निगम हर बार की तरह इस बार अपने कृष्णम ग्रुप को ने 6 से 10 जून तक शिमला में ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया डांस कॉम्पटीशन के क्लासिकल वर्ग में हर कैटिगरी में पुरस्कार अपने नाम किया।
1955 में शुरू हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में 20 राज्यों के कलाकारों को पछाड़कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। पुरस्कार उन्हे संस्था के अध्यक्ष टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम अभिनेता रोहिताश गौड़ और और उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गौड़ जी शिमला के गवर्नर श्री कवीन्द्र गुप्ता के हाथों मिला।
आपको बता दें कि शिमला में तीन दिन तक चलने वाला और ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस ऑल इंडिया डांस कॉम्पटीशन में 20 से अधिक राज्यों के करीब 500 डांसर्स हिस्सा लेते हैं और उनमें से बेस्ट डांसर ही पुरस्कार का हकदार होता है। प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर विपिन निगम वा उनकी टीम ने कानपुर का नाम रोशन किया है।
कथक और भरतनाट्यम में महारत रखने वाले विपिन निगम को भरतनाट्यम में शालिनी महिवाल को कथक में एवं तनिष्का गुप्ता ने सेमी क्लासिकल में अपनी अपनी जीत दर्ज कराई विपिन 500 से अधिक स्टेज शो कर चुके हैं और महान कथक गुरु पंडित बिरजु महाराज के साथ मंच साझा कर चुके हैं। कोरियोग्राफर सरोज खान जी से भी उन्हें सम्मान मिल चुका है।
विपिन की पहचान सिर्फ नृत्य के मंच तक सीमित नहीं है। “विपिन एक सेवा अनेक” के ध्येय के साथ वे पिछले 25 वर्षों से नृत्य क्षेत्र में और 9 वर्षों से कृष्णम डांस ग्रुप के जरिए लड़कियों को शास्त्रीय और लोक नृत्य की शिक्षा निशुल्क दे रहे हैं। कानपुर के 80% स्कूलों में नृत्य शिक्षा दे चुके विपिन, जयपुरिया स्कूल में डांस विभाग के अध्यक्ष भी हैं। उनका मकसद साफ है – भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य को आगे बढ़ाकर बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना। आज उनके सिखाए सैकड़ों शिष्य अपना ग्रुप बनाकर नृत्य क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
अटल रत्न, यूपी रत्न, कानपुर गौरव, अयोध्या गौरव महागुरु नटराजन, नत्य शिरोमणि सहित सैकड़ों अवार्ड से सम्मानित विपिन निगम सच में ‘कानपुर की शान’ हैं।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh