200 शिक्षक व शिक्षिकाओ को सम्मानित किया सितंबर में शुरूआत होते ही जगह जगह शिक्षक को सम्मानित किया जाता है, बैजनाथ ज्वैलर्स , पी पी एन मार्केट,परेड में शिक्षक की चमक 2 के नाम से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर नगर, देहात, उन्नाव व घाटमपुर से विभिन्न विधालयो से आये 200 शिक्षक व शिक्षिकाओ को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस बाबत बैजनाथ ज्वैलर्स के डायरेक्टर दिलीप कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विगत 16 साल से यह समारोह कराते आ रहे हैं। हमारा उद्देश्य गुरुओ का सम्मान हैं जो आज कम होता जा रहा है, बच्चों को अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर बच्चों के भविष्य का निर्माण करता है। विद्यालय में जा कर हमारी टीम ने बच्चों की राय लेकर इस बार शिक्षक व शिक्षिकाओ को सम्मानित किया है। जो गुरु शिष्यो के सम्बन्ध को सम्मान और मजबूत करता है। आज शिक्षक दिवस शिक्षक व शिक्षिकाओ को विशेष छूट दी जा रही है। एक शिक्षक ही बच्चों को सही शिक्षा व ज्ञान देता है। शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव व संस्कार से बच्चों को आगे बढ़ाने का कार्य करता है।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















