कानपुर , विकास संकल्प समिति के पदाधिकारियों ने कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा अनवरगंज मंधना रेलवे लाइन हटाकर इसे स्थानांतरण करने के मामले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुचाने पर उनके काकादेव आवास पर पगड़ी ,माला व शाल पहनाकर स्वागत किया,समिति के संयोजक व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि पिछले12 वर्षों से लगातार हम लोग इस मुहिम व आंदोलन को चला रहे है । यह भी कहा कि अनवरगंज से मंधना तक रेलवे लाइन के अंतर्गत आने वाली 18 क्रॉसिंग दिन में कई बार बन्द होने व इस ट्रैक पर ट्रेन बढ़ते जाने के कारण विकराल जाम लगता है जिससे जी टी रोड व इससे जुड़ी बाज़ारो का व्यापार प्रभावित है और ये रेलवे लाइन कानपुर के विकास में बाधा है और कई सरकारी सर्वे में केवल अनवरगंज मंधना रेलवे लाइन हटना ही एकमात्र विकल्प पाया गया हूं और ये मुहिम लगातार जारी रहेगी ।
समिति के महासचिव व गुमटी न 5 व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजे गुप्ता में कहा कि इस रेलवे लाइन की क्रॉसिंग की वजह से गुमटी ,80 फ़ीट रोड ,जरीब चौकी ,रावतपुर व कल्याणपुर आदि बाज़ारो का व्यापार प्रभावित है । यह भी कहा कि जब इसका विकल्प मेट्रो है तो इसे हटना ही चाहिए।
समिति के वरिष्ठ सह संयोजक सरदार गुरुजिन्दर सिंह ने कहा कि क्रॉसिंग में लगने वाले जाम की वजह से अस्पतालों में फसने वाले मरीजो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है इसलिए ये ट्रेक हटाना जनहित में है।
सांसद सत्यदेव पचौरी को पगड़ी ,माला व शाल पहनाकर स्वागत किया


















