Advertisement

2022 विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने के लिए किया रुद्राभिषेक

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह की नेतृत्व में बलखंडेश्वर मंदिर में 2022 विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाने के लिए रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बन रही है। जिसके लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि 400 सीटों को जीत कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम अखिलेश यादव करें। भोलेनाथ से प्रार्थना की गई भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दे जो देश और प्रदेश का सत्यानाश करने में लगी है। रुद्राभिषेक में सभी ने हाथ जोड़कर भोलेनाथ से प्रार्थना की विकास करने वाली अखिलेश सरकार को कुर्सी पर बैठा कर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh