अखिल भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के तत्वाधान में धनीराम पैंथर के नेतृत्व में ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी देते हुए धनीराम पैंथर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव ईवीएम से ना कराया जाए बल्कि बैलेट पेपर से कराया जाए कुल 7 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और कहा गया कि कृषि विधेयक काला कानून अविलंब वापस लिए जाने का प्रभावी आदेश पारित किया जाए। यह की संपूर्ण देश व प्रदेश में खास तौर पर महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराध पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। सरकारी प्रतिष्ठानों की निगमीकरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। सरकारी प्रतिष्ठानों के निजीकरण पर दलितों का आरक्षण समाप्त न किया जाए। जातिगत जनगणना तत्काल प्रभाव से कराया जाए। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को बैलेट पेपर से कराए जाने का आदेश पारित किया जाए। अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे अन्याय अत्याचार व गैर बराबरी पर रोक लगाने का आदेश पारित किया जाए। राष्ट्रपति से सादर अनुरोध है कि उक्त मांगों पर यथोचित प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस दौरान धनीराम पैंथर, नदीम, राऊफ खान, नरेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा


















