Advertisement

नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, खाद्य सामग्री वितरण

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर युवजन सभा नगर अध्यक्ष चौधरी ज्ञानेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोलू पंडित उर्फ विवेक शर्मा का जन्मदिन मलिन बस्ती के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटकर एवं खाद्य सामग्री वितरण कर मनाया गया! जन्मदिन के अवसर पर गोलू पंडित ने कहा कि के बड़े-बड़े लोग होटलों में जन्मदिन मनाते हैं लेकिन जो सुख गरीब बच्चों के साथ मिलता है वह सुख अनमोल है! खाद सामग्री देखते ही नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई यह सत्य है गरीब को आज की महंगाई के दौर में कौन पूछता है! अवसर पर अरविंद यादव सोहन शिवहरे, सुनील अवस्थी दिनेश यादव अजीत सिंह राजू मनीष गोड आदि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh