Advertisement

रामा देवी ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों की पैसो की हबस ने ली गर्भवती की जान

कानपुर चकेरी रामा देवी की रिपोर्ट

रामा देवी ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों की पैसो की हबस ने ली गर्भवती की जान

समय से रुपये ना भरने पर इलाज रोका महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

चकेरी – काशीराम अस्पताल के सामने रामदेवी ट्रामा सेंटर मे गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस  ने मामले को शांत को कराया और शव को हिरासत मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

काशीराम कॉलोनी जिला फतेहपुर के रहने वाले राजकुमार की पत्नी का फतेहपुर लोधीगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल मे 23 अगस्त दिन सोमवार की शाम को ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और कानपुर ले जाने को कहा। रामदेवी ट्रामा सेंटर मे उपचार के दौरान  महिला की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुँची चकेरी पुलिस ने मामले को शांत  कराया और शव को हिरासत मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
वही पति राजकुमार का आरोप है कि दो दिनों में अस्पताल मे इलाज के नाम से 90 हजार रूपए वसूले। 26 अगस्त की दोपहर को पुनः बीस हजार मांगे गए जब महिला के पति ने  दो घंटे का समय माँगा तो इलाज रोक दिया गया। जिसकी लापरवाही मे पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद अस्पताल के स्टॉफ ने कहा पूरे रुपये जमा करो और यहां से शव ले जाओ। महिला का पति पूरी रात रुपये की व्यवस्था करता रहा लेकिन व्यवस्था नहीं हो पायी। दूसरे दिन जब पुलिस को सूचना दी गई तब जाकर शव महिला के पति को सौपा गया

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh