Advertisement

जनमाष्टमी कि तैयातियों को लेकर सजे बाजार , कान्हा का आया चांदी का ईलेक्ट्रिक पंखा,सोने की जूतियां, व हीरा जड़ित मोबाइल व हार

जनमाष्टमी कि तैयातियों को लेकर सजे बाजार , कान्हा का आया चांदी का ईलेक्ट्रिक पंखा,सोने की जूतियां, व हीरा जड़ित मोबाइल व हार….

: इस वर्ष 30 अगस्त सोमवार को मनाई जाने वाली भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी की तैयारियों को लेकर इन दिनों बाजारों में खासी रौनक देखने को मिल रही है शहर के बिरहाना रोड सर्राफा बाजार ,मूर्ति व शृंगार के लिए प्रसिद्ध प्रयागनरायन शिवाला बाजार, विसाती बाजार में कान्हा कि जन्माष्टमी को लेकर वैरायटी वस्त्र व उनके शृंगार के साजो सामान से सभी बाजार पूरी तरह सज गये है।

इस बार लॉक डाउन के बाद बड़े धूमधाम अंदाज में जन्माष्टमी मनाए जांने की तैयारियों को लेकर हर छोटे से बड़ा सामान दुुकानों पर सजा देखा जा सकता है।

लड्डू गोपाल को सजाने के लिए सर्राफा व्यापरियो ने भी इस बार चांदी व सोने में उनके जेवरातों के सेट,
 कान्हा के झूले ,बिस्तर ,बासुरी ,सिंघासन, आईना, मेकअप बॉक्स व चांदी में बिजली से चलने वाला पंखा ,उनके लिए चांदी व सोने में नागरे जूतियां ,चश्मे, के साथ छाता मोबाइल फोन  चाय की प्यालियों के साथ साथ बिजली चलने वाला स्पेशल चांदी का कमल पुष्प सिंघासन बनवाया है जो कि 360 डिग्री में घूमता है ।

……सोने चांदी में बने इन सभी आईटमो की कीमत 1 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक मे उपलब्ध है ।

Senior Reporter-Kamal Mishra

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh