Advertisement

सुपर स्टार ऑफ सीजन 2 का,तीसरा ऑडिशन हुआ सम्पन्न।

*कानपुर।* वी क्लब डांस एकेडमी के तत्वाधान में यशोदा नगर जुम्बा डांस अकादमी एण्ड फिटनेस पोलाइट में सुपर स्टार ऑफ कानपुर सीजन 2 का तीसरा ऑडिशन सम्पन्न किया गया। एकेडमी के डायरेक्टर प्रखर गुप्ता और आर्गेनाइजर अंश गुप्ता नें बताया कि सुपरस्टार ऑफ कानपुर सीजन 2 के तीसरे ऑडिशन में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों नें अपनें हुनर को डांस,माॅडलिंग,सिंगिंग और इंस्ट्रूमेंट्स कलाकार के रूप में निखारने का प्रयास किया। जिसमें जज के रूप में खुशबू सिंह,दीक्षा श्रीवास्तव,शारूख अंसारी व पलक मिश्रा नें बच्चों को सेलेक्ट किया।जिनको आगे चलकर बड़े पर्दों में भी काम करने का मौका मिलेगा। उन्होनें बताया कि सुपरस्टार सीजन 2 के ऑडिशन यूपी के सभी राज्यों में होंगे व इसका फिनालय अप्रैल तक होगा।
कार्यक्रम में एंकर रजत श्रीवास्तव नें अपनें जोक से भी कंटस्टेंट को एक्टिव बनाये रखा और खूब मनोरंजन भी किया।
कार्यक्रम में वी क्लब की टीम के रूप मे आर्गेनाइज अंश गुप्ता,डायरेक्टर प्रखर गुप्ता के साथ सर्वेन्द्र,ऋषि, सपना,अभय,आदित्य,युवराज,देव,देवेश ,रवि गोविन्द,रिया,यश,आर जे राहुल,रश्मी श्रीवास्तव,किशन और अनुष्का आदि लोग मौजूद रहे।

संवाददाता सुमित कुमार।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh