मानव एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल पी सिंह (दीपू भैया) के द्वारा मैनपुरी में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया है, उन्होंने बताया जल्द ही हनुमान वाटिका में फूलदार पौधे लगाकर परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जून में कराया जाएगा।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर मंदिर के अध्यक्ष गौरव, संचालक आरेंद्र प्रताप उर्फ गोपाल गौर,अंकित ,राजा वर्मा धीरेन्द्र प्रताप सिंह ,चंदन सिंह,सत्यवीर सिंह,मोनू श्रीवास्तव,सिंटू कुमार ,सिवलू कुमार,परशुराम सिंह,विशाल वर्मा उर्फ राजा,अर्पित,विवेक,शिवमआदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट



















