नई दिल्ली। ॐ मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
ॐ मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्र एवं समाजहित में विभिन्न सेवा और जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। इनमें वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम, मधुमेह (डायबिटीज) जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान तथा किन्नर समाज के लिए विशेष कार्यक्रम प्रमुख हैं। संस्था का उद्देश्य सेवा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रभावना एवं सकारात्मक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है।
संस्था की मुख्य प्रशासिका देवकी मैया के मार्गदर्शन में वर्ष 2017 से सम्पूर्ण वन्दे मातरम् एवं ॐ उच्चारण अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। संस्था के अनुसार, इस अभियान के अंतर्गत देश के 28 राज्यों में 300 से अधिक तिरंगा रैलियों तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों, पुलिस थानों, जेलों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों सहित विभिन्न स्थानों पर ॐ उच्चारण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
कार्यक्रमों में आने वाले लोगों के लिए संस्था की ओर से दो दिनों तक निःशुल्क भोजन एवं उचित ठहरने की व्यवस्था का खुला निमंत्रण भी दिया जाता है।
रायपुर में आयोजित “मेरी शान — वन्दे मातरम् मिशन एक लाख” कार्यक्रम में संस्था के अनुसार लगभग एक लाख लोगों ने एक साथ सम्पूर्ण वन्दे मातरम् का गायन एवं ॐ उच्चारण किया। संस्था के पास उपलब्ध प्रमाणों के अनुसार इस आयोजन के लिए Bravo International द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के लिए तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद मनोज तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। कश्मीर में भी राष्ट्रभावना का संदेश- संस्था के अनुसार, वर्ष 2024 में कश्मीर में भी तिरंगा रैली, सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गायन एवं ॐ उच्चारण का आयोजन किया गया।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















