कानपुर। बहुजन पार्टी की ओर से कानपुर में प्रांतीय कार्यकारिणी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ और विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।
बैठक के दौरान प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
सम्मेलन में विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने संगठन को लेकर अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक लाल नगर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लक्ष्मी देवी,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोरवज अम्बेडकर, सरदार रंजीत सिंह खालसा, प्रदेश अध्यक्ष मन्नालाल हजारिया, अजय कुमार राजभर, मनोज कल्याण, सरदार जसवीर सिंह, सुनील कुमार, साजिद हसन ,अली मोहम्मद,तान्या बक्शी ,राहुल चौहान ,विपिन कुमार ,मोहम्मद सिराज आदि लोग मौजूद रहे


















