कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक ग्रीन पार्क, कानपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही खेलों के प्रति रुचि और रुझान विकसित करना, उन्हें खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत खेल भविष्य की नींव तैयार करना है।
आज के समय में बच्चों का अधिक समय मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में व्यतीत हो रहा है। ऐसे में उन्हें मोबाइल जैसी गतिविधियों से दूर रखते हुए मैदान, खेल और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना, बच्चों एवं अभिभावकों में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा परिवार और समाज में एक सकारात्मक खेल वातावरण तैयार करना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
मिशन ओलंपिक 2036 को केंद्र में रखते हुए प्रयास है कि आज बेबी गेम्स में प्रतिभाग करने वाला बालक या बालिका भविष्य में 2036 में भारत की ओलंपिक टीम का प्रतिनिधित्व करे और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश का गौरव बढ़ाए।
बेबी गेम्स 2026 के उद्देश्य एवं विशेषताएं
1. बचपन से ही खेल के प्रति रुझान एवं रुचि विकसित करना।
2. बच्चों को मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अत्यधिक निर्भरता से दूर रखते हुए मैदान और खेलों से जोड़ना।
3. बच्चों एवं परिवारों में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना।
4. परिवार और समाज में सकारात्मक खेल वातावरण तैयार करना तथा खेल को बच्चों के लिए तनाव या केवल प्रतियोगिता के बजाय आनंद का विषय बनाना।
5. बच्चों को बचपन से ही खेलों के माध्यम से अनुशासन, सहभागिता, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना।
6. मिशन ओलंपिक 2036 के उद्देश्य से आज के प्रतिभागी बच्चों को भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में प्रेरित करना, ताकि आने वाले समय में वे भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।
7. बच्चों की आयु एवं क्षमता के अनुसार खेलों में आवश्यक संशोधन किए गए हैं, ताकि प्रतियोगिताएं उनके लिए सरल, सुरक्षित, मनोरंजक और रोमांचक बन सकें।
8. प्रतियोगिताएं तीन आधिकारिक आयु वर्गों में आयोजित होंगी:
– 3 से 4½ वर्ष
– 4½ से 6½ वर्ष
– 6½ से 8½ वर्ष
9. लगभग 27 खेलों को आयोजन में शामिल किया गया है। अलग-अलग आयु वर्गों में बच्चों की क्षमता एवं खेल की प्रकृति के अनुसार खेलों की संख्या अलग-अलग होगी।
10. 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी विशेष खेल/गतिविधि रखी गई है, ताकि आयोजन स्थल पर आने वाले छोटे बच्चों को भी प्रतिभाग करने और पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
11. यह पूरी तरह खुला आयोजन है। कानपुर के अलावा भारत के किसी भी जिले से बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं। पात्र बालक या बालिका पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकता है।
12. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को www.babyolympic.com पर पंजीकरण कराना होगा।
13. ऑनलाइन पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 3 अक्टूबर से सहायता केंद्र उपलब्ध रहेंगे। कानपुर के साथ-साथ लखनऊ में भी पंजीकरण सहायता की व्यवस्था की जाएगी।
14. पंजीकरण अथवा प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 9076965135 पर संपर्क किया जा सकता है।
15. पूरे आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष सम्मान प्रदान किए जाएंगे:
– सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को गुरु गोबिंद सिंह जी के सबसे छोटे पुत्र सरदार फतेह सिंह जी की स्मृति में “सरदार फतेह सिंह खेल सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
– सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी को कानपुर की गौरव रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में “रानी लक्ष्मीबाई सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
16. प्रतियोगिता के उद्घाटन से समापन तक बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ी, खेल जगत की हस्तियां एवं विशेषज्ञ विभिन्न अवसरों पर आयोजन स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
17. खिलाड़ियों का मार्च पास्ट भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चे अपने-अपने विद्यालय के ध्वज के साथ प्रतिभाग करेंगे।
18. बेबी गेम्स को सफल बनाने के लिए कानपुर ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती एवं कर्णधार क्लब संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं।
19. आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षण विशेषज्ञ, निर्णायक एवं खेल विशेषज्ञ अपनी आवश्यक भूमिकाएं निभाएंगे।
20. बेबी गेम्स का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों को खेल से जोड़ना, परिवारों को खेल के करीब लाना और समाज में खेल एवं स्वास्थ्य की सकारात्मक संस्कृति विकसित करना है।
21. देश में खेल का वातावरण और शिशु अवस्था से खेल प्रति समर्पण और खेल संस्कृति के खेल से चरित्र निर्माण करना।


















