कानपुर। समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री कानपुर कसौधन कल्याण समिति के तत्वावधान में 8वें विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और कसौधन समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों और पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व और उससे स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदों के बारे में जागरूक किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह एक अत्यंत पुनीत कार्य है, क्योंकि आपके द्वारा दान की गई रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकती है।
शिविर में युवाओं और रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति के प्रबंधकों ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी जीवन रक्षा के इस नेक कार्य में आगे आने और नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस मौके पर डॉ बी .के.कसौधन, कन्हैया कसौधन, अनुपम कसौधन, विजय कसौधन, विकास कसौधन, राहुल कसौधन, शशांक कसौधन, देवांश कसौधन,अभिषेक,बृजेश, अमन,प्रियन्शु बंसल,पंकज,संस्कार आदि लोग मौजूद रहे।


















