Advertisement

जलभराव प्रभावित जरौली पहुंचे महापौर, राहत व्यवस्था का किया निरीक्षण

मंगलवार सुबह महापौर जी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ संतोष बाबा मंदिर के पीछे, जरौली संतोष पुरम नई बस्ती में पांडु नदी के जलस्तर बढ़ने से हुए जलभराव का निरीक्षण किया। साथ में जलकल व इंजीनियरिंग टीम और पार्षद भी मौजूद रहे.. इस दौरान महापौर जी ने बाढ़ प्रभावितों को राशन का वितरण किया और अधिकारियों को तुरंत जल निकासी के निर्देश दिए… इसके साथ ही महापौर ने आई ब्लॉक कंपोजिट विद्यालय, जरौली में आश्रय लिए हुए परिवारों से भी मुलाकात की.. महापौर ने परिवारों को आश्वस्त किया कि नगर निगम हर कदम पर उनके साथ है। मौके पर साफ-सफाई, भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया.. महापौर ने मौके पर CMO से बात कर तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए ताकि किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh