Advertisement

स्कूल की जगह पर कब्जा, की महापौर से शिकायत

कानपुर महानगर के वार्ड 26 गाँधीग्राम में आयोजित जनता दरबार में महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय ने नगर निगम के अधिकारियों, पार्षद नरोत्तम दद्दू, कविता मिश्रा, सीमा अग्रवाल, एडवोकेट अरविन्द दीक्षित, अशोक मिश्रा, सियाराम यादव, के एल कुशवाहा, नरेंद्र सिंह व सैकड़ों नागरिकों के साथ क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
इसी दौरान गाँधीग्राम धर्मशाला स्थित चल रहे एक स्कूल के अवैध कब्जे की जानकारी इलाके की जनता ने महापौर को दिया। जिस पर उन्होंने औचक निरीक्षण भी किया। सीमा अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि श्रीकृष्ण कृष्णा हाउसिंग सोसाइटी द्वारा काफी वर्ष पूर्व एक स्कूल को किराये पर दिया गया था, जिसको दिया था उसका भी निधन भी ही चुका है, वहाँ अवैध रूप से पानी का समरसेबिल भी लगा था। वर्तमान कब्जेदार ने महापौर को बताया कि 40 वर्ष से वह किरायेदार है। क्षेत्र के प्रमुख पार्क के बगल में यह सार्वजनिक धर्मशाला का उदधाटन तत्कालीन मुख्य मंत्री ने करके जनता को समर्पित किया था। जिस पर कई भूमाफिया की नजर भी लगी है। नगर निगम के जोनल अधिकारी को महापौर प्रमिला पांडे ने तत्काल रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में सोसाईटी एवं अन्य नागरिकों द्वारा कई बार लिखा जा चुका है। अन्य अनेक समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि मामले की जानकारी हुई। जोनल अधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद कार्रवाई की जायेगी। इस बाबत अरविंद दीक्षित ने कहा कि जल्द ही इलाके की जनता के साथ जिलाधिकारी से मिलकर निष्पक्ष जांच कर कारवाई करने की मांग की जायेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh