Advertisement

छावनी विधानसभा का होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य

छावनी विधानसभा का होली मिलन समारोह श्याम नगर में बहुत हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसका शुभारंभ सांसद रमेश अवस्थी ने किया, उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व विधायक लगातार क्षेत्र में मेहनत,लगन और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। निवर्तमान विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कहा कि वह सन् 2012 से लगातार क्षेत्र में मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते आ रहे हैं। इस बार 75 हजार वोट मिला था। हर चुनाव में हमारे वोटो की संख्या बढ़ी है। विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व मंत्री अरुणा कोरी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को होली पर्व की शुभकामनाएं दी एक दूसरे पर रंग अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया गया हमेशा  इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने किया। राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। इसमें प्रमुख रूप से कौशल किशोर दीक्षित, सुमित तिवारी, गौरव चौधरी, विक्रम सिंह,सनी जायसवाल, आदित्य तिवारी, सुमित तिवारी,आशा पांडे, संजय कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh