कानपुर नगर। दादा मियां चौराहे के पास स्थित मेहंदी हसन के निवास पर एससी एसटी आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमेश चंद्र कुंडे ने औपचारिक रूप से भेंट की। इस अवसर पर श्री कुंडे का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को जाना और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एक सवाल के जवाब में श्री कुंडे ने कहा कि सरकार अपनी पूरे दम खम से बेहतरी के साथ कार्य कर रही है, जिससे कि आम जनमानस को खूब फायदा मिल रहा है। महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की मोदी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस बिल का प्रारूप पेश किया है, जो की स्वागत योग्य है। स्वागत करने वालों में कार्यक्रम संचालक को मीडिया प्रभारी मोहम्मद रियाज नेता जी के साथ मेहंदी हसन पप्पू भाई सलीम डॉक्टर इरशाद डॉक्टर शहज़ेब हाजी वारिस मुर्तजा खान सोनेलाल गौतम दिलीप सिंह सद्दाम हाफिज गुड्डू टेलर गुफरान इरफान मास्टर इसरार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















