Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,कृष्णा नगर ,पूर्व भाग, नगर कार्यवाह राजेश कुमार गौड़ द्वारा संचालित विजयदशमी पर शस्त्र पूजन व पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया l पथ संचलन ,कर्मचारी नगर, कृष्णा नगर होते हुए गांधीग्राम पुस्तकालय में समाप्त किया गया l इस बाबत विभाग कार्यकारणी के राष्ट्रीय सदस्य विवेक शर्मा ने बताया कि 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश के सभी बस्तियों में आज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है l कृष्णा नगर की तीन बस्तियों में आज कार्यक्रम आयोजित हुआ है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदूओं में एकता पर जोर देना। मात्र 5 स्वयंसेवको के साथ संगठन की स्थापना हुई थी। युवाओं को शारीरिक मानसिक और बौद्धिक रुप से प्रशिक्षित करके देश की सेवा के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघचालक महेश कुमार,नगर सह संघ चालक ,विजय जी कानपुर विभाग कार्यकारिणी विशेष सदस्य विवेक शर्मा ,जिला सह सेवा प्रमुख ,जितेंद्र वर्मा , सुनील , महेश गुप्ता , राम जियावन , चंद्र प्रकाश,बुद्धदेव गुप्ता , विवेक शुक्ला, काशी प्रसाद मिश्रा , पंकज निगम, पार्षद वेद प्रकाश , अमरीश जायसवाल, अरुण शुक्ला, रुचिर गुप्ता, अशोक भाटिया, सूरज सिंह, आशुतोष बाजपेई आदि स्वयंसेवक कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh