Advertisement

नकली सीमेंट सिंडिकेट पर कार्यवाही को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन राजनैतिक संरक्षणदाताओं पर कार्यवाही की माँग

नकली सीमेंट सिंडिकेट पर प्रभावी कार्यवाही को लेकर जिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कॉंग्रेस जनों ने अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
आज जिला कॉंग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के लोग 12.30 पर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे उनके साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी थे, अधिवक्ताओं ने कॉंग्रेसीयों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर मुख्यद्वार घेर कर खड़े हो गए और संबोधन चालू कर दिया जिससे कचहरी और कलेक्ट्रेट के वादकारी और कर्मचारी भी इकट्ठे होने लगे।
कॉंग्रेस जनों ने CM ग्रिड प्रोजेक्ट, विधायक निधि के कार्यों समेत सभी सरकारी कामों में नकली सीमेंट का प्रयोग होने की आशंका जतायी।
जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने नकली सीमेंट से बड़े पैमाने पर सरकारी निर्माणों की आशंका जताकर भविष्य में भारी दुर्घटना और जनहानि की आशंका जतायी, संदीप ने कहा कि पनकी स्थित नकली सीमेंट कारखाना भूखण्ड संख्या F181 पर पकड़ा गया है ,ये भूखण्ड किस व्यक्ति के नाम है उसका नाम उजागर होना चाहिए, और उसके किस भाजपा नेता से संबंध है य़ह भी जनता को पता चलना चाहिए।

*कचहरी मे बनी मल्टीलेवल पार्किंग मे भी नकली सीमेंट के इस्तेमाल की आशंका को लेकर जाँच की माँग*

कॉंग्रेसीयों के साथ पहुँचे अधिवक्ताओं ने कचहरी मे बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग मे घटिया निर्माण की बात उठाई और इसके ठेकेदार और नकली सीमेंट सिंडिकेट के बीच संबंधों की जाँच की माँग की ,अधिवक्ताओं ने आईआईटी के वैज्ञानिकों से CM ग्रिड, विधायक निधि और सभी सरकारी योजनाओं की जाँच माँग की
*कॉंग्रेस जनों ने पुलिस की भूमिका पर भी उठाए सवाल*
कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शुक्ला, प्राण नाथ मिश्रा, नरेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि नकली सीमेंट बनाने का अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था लेकिन पुलिस की मिलीभगत से खड़े खड़े ज़मानत हो गयी यह पुलिस और सीमेंट सिंडिकेट माफिया के सांठगांठ का स्पष्ट उदाहरण है।

कॉंग्रेस की लीगल सेल के कानपुर चेयरमैन रमणीक चतुर्वेदी ने कहा कि आम जनमानस की जान से खिलवाड़ करने वाले दोषियों के विरुद्ध अधिवक्ता समाज डट कर खड़ा है और इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाकर रहेंगे।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्राणनाथ मिश्रा एडवोकेट, मदन मोहन शुक्ला एडवोकेट ईखलाक अहमद डेविड, सतीश दीक्षित एडवोकेट, नरेश त्रिपाठी एडवोकेट,मोहम्मद तुफैल एडवोकेट,अनूप द्विवेदी एडवोकेट, रमाकांत मिश्रा एडवोकेट रमणीक चतुर्वेदी एडवोकेट, सियाराम पाल एडवोकेट, सैमुअल लकी, महेंद्र भदौरिया,नीरज शर्मा, आनंद वर्मा,प्रतीक शर्मा एडवोकेट,जितेन्द्र शुक्ला एडवोकेट ताराचंद रूद्राक्ष एडवोकेट, राम नवल कुशवाहा एडवोकेट, दिव्यात बाजपेई एडवोकेट, मदन राखरा, वीरेंद्र चतुर्वेदी, चन्द्रमोलि बाजपेई, लोकेश श्रीवास्तव, तिलक कुरील, राजेंद्र बल्मीकि, नरेंद्र चंचल, मदीना बेगम, राज लक्ष्मी, सुमन तिवारी, जियाउरमान अंसारी, रामचंद्र गुप्ता, शिवम् पटवा, योगेश यादव, निखिल गुप्ता, रवि पटवा, युवराज सिह, अरूण अवस्थी, राहुल कठेरिया, अभिषेक पाल एडवोकेट,आजाद बौद्ध,वीके सिंह आदि लोग मौजूद रहे

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh