Advertisement

विशेष बूथ दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने घंटाघर एवं एसएन सेन इंटर कॉलेज स्थित बूथों का किया निरीक्षण

कानपुर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने आज दिनांक 22 नवंबर को विशेष बूथ दिवस के अवसर पर घंटाघर स्थित सेंट्रल धर्मशाला एवं एसएन सेन इंटर कॉलेज में स्थापित मतदाता बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान घंटाघर स्थित सेंट्रल धर्मशाला में 12 तथा एसएन सेन इंटर कॉलेज में 11 बूथ स्थापित पाए गए। दोनों स्थानों पर सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित मिले।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से संचालित करें तथा विशेष बूथ दिवस पर बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी नए नाम को जोड़ने अथवा किसी नाम को हटाने से पूर्व संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों की समुचित जांच अवश्य कर ली जाए, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं अद्यतन रहे।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर श्री सौरभ सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ श्री पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh