Advertisement

श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बूंदी एवं हलवे का किया वितरण

 

कानपुर। दिनांक 22.11.2026 को समाजवादी आंदोलन के जननायक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने घंटाघर स्थित गणेश मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नेता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक जी ने नेता जी की हाथों से निर्मित तैलचित्र चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और समाजवादी विचारधारा में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

जयंती के अवसर पर गणेश मंदिर परिसर में विशेष पंडाल लगाकर बूंदी एवं हलवे का वितरण किया गया। विधायक अमिताभ बाजपेई ने स्वयं लोगों को प्रसाद वितरित किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर नेता जी को नमन किया।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि श्रद्धेय नेता जी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना सदैव समाजवादी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादीजन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रामगोपाल पुरी, नीरज सिंह, कुतुबुद्दीन मंसूरी, पप्पन शर्मा, अंबर त्रिवेदी, रवि शंकर मिश्रा, सर्वेश यादव, नंदलाल जायसवाल, विकास गुप्ता, आरिफ, रवि पांडे, पप्पू शुक्ला, बउवन ठाकुर, चंकी गुप्ता, विशाल शुक्ला, वीरेंद्र त्रिपाठी, अंकित सचान, मयंक दीक्षित, विक्की जायसवाल, पुण्य जैन, बॉबी एहसास, अनुज निगम, कीर्तिमान अवस्थी, शुभम जायसवाल, हर्ष नागवंशी, संस्कार खरे, सोनू त्रिपाठी, आशीष यादव, राजकुमार गुप्ता, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh