Advertisement

कानपुर पहुँचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा व्यापारियों और पार्टी के पदाधिकारियों से की बैठक शहर के कई कार्यक्रमों के हुए शामिल

कानपुर पहुँचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा का मर्चेंट चेम्बर हॉल में व्यपारियों ने स्वागत किया जिसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने व्यपारियों के साथ बैठक की जिसमे तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे

आपको बता दे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां संगठन को मजबूत बनाने और लोगो को जोड़ने के लिए जिलों में बैठकें कर रही है जिसमे आज प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने व्यापारियों से बैठक कर उनकी समस्याएं जानी और पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि छात्र जीवन के बाद दूसरी बार कानपुर आने का मौका मिला है देश विदेश में कानपुर के उद्योग की अलग पहचान रही है हमारी कोशिश रहेगी कि फिर से कानपुर के उद्योगों को उसका वैभव दिलाया जाए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh